कानपुर, मई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चकरपुर मंडी के अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा की मांग को लेकर व्यापारी नेता सोमवार को डीएम से मिले। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसीएम सप्तम रामशंकर को दिया गया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों को मुआवजा व क्षतिग्रस्त दुकानों का जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया। मनीष गुप्ता सलोने, आशीष मिश्र, संजय सिंह भदौरिया, सौरभ पांडे, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्निकांड प्रभावितों से मिले अधिकारी यह भी पढ़ें- चकरपुर अग्निकांड में पल्लेदारों को बांटा गया गृहस्थी का सामान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...