समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- मोहिउद्दीननगर। बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील एवं जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर किसानो की समस्या से अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र मे कहा गया है कि जिले में आई बेमौसम तेज बारिश, आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं, मक्का, आलू समेत अन्य फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। जबकि किसान महंगे दामों से खाद एवं बीज का क्रय कर जीने के लिए खेती किया था। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने किसानो के अरमान पर पानी फेर दिया। आलू की कम कीमत से किसान पहले से ही मायूस है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.