डीएम से मिले मंगलामुखी, सुरक्षा की मांग
बागपत, मई 13 -- बागपत। खेकड़ा क्षेत्र के मंगलामुखियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीएम से मिला। उन्होंने बाहरी मंगलामुखियों पर क्षेत्र में आकर बधाई मांगने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलामुखियों ने आरोप लगाया कि दूसरे क्षेत्रों से आने वाले कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। ये बाहरी लोग उनके कार्यक्षेत्र में जबरन दखल देते हैं और विवाद पैदा करते हैं। मंगलामुखी मीनाक्षी, निक्की, नरगिस और चाहत ने बताया कि वे लंबे समय से खेकड़ा क्षेत्र में अपना पारंपरिक कार्य कर रही हैं। कुछ बाहरी लोग उन्हें लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें मारपीट की धमकी दी जाती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। पीड़ितों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.