प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह समेत पार्टी के कई नेता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलने कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यक्रम के आयोजन और संभावित नए स्थल को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बैठक में एडीसीपी अजय पाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए पहले प्रस्तावित स्थल पर केपी ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। यह भी पढ़ें- युवाओं के अधिकारों को धार देंगे राहुल:राणा इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने और आवश्यक प्रशासनिक अनुमति के संबंध में जिलाधिक...