भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गोपालपुर से जदयू के विधायक रहे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मंगलवार को डीएम से उनके चेंबर में मुलाकात की। पीले रंग के कुर्ता-पायजामा और चादर ओढ़े पूर्व विधायक को करीब आधा घंटा तक बारी आने का इंतजार करना पड़ा। वे आम आदमी की तरह गेट पर खड़े रहे। काफी देर बाद उन्हें आगंतुक कक्ष में बिठाया गया। डीएम से मुलाकात में पूर्व विधायक ने शस्त्र लाइसेंस निलंबित होने के मामले में बातचीत की। पूर्व विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कहीं भी रिवाल्वर का दुरुपयोग नहीं दिख रहा है। हमने न किसी को धमकी दी और न ही फायरिंग की। किसी ने इस संबंध में कहीं कोई शिकायत भी नहीं की है। जब आत्मरक्षा के लिए रिवाल्वर का लाइसेंस दिया गया है तब उसे साथ लेकर चलने में कौन सी गलती हो गई? यह ...