रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। जिले के ब्लॉक सैदनगर के कई गांवों में आगजनी से किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किसानों की जली हुई फसलों का मुआवजा प्रति एकड़ 50 हजार दिलवाए जाने की मांग की है। रामपुर जिला योजना समिति के सदस्य और रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर अवगत कराया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीड़ित किसानों से मुलाकात की और पाया कि आगजनी की घटना से छोटे छोटे किसानों की कई कई बीघा फसल जलकर राख हो गई है। जिससे जिससे गरीब किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है और किसान सदमे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...