फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- डेढ़ दशक से फ्लैट के आवंटन का इंतजार कर रहे आवंटियों ने सोमवार को फिरोजाबाद सदर तहसील समाधान दिवस में डीएम के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने भी आवंटियों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर बिल्डर द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को एसएनजी फ्लैट वॉयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य तहसील दिवस में पहुंचे। जिलाधिकारी से मिलकर आवंटियों ने कहा कि करीब 15 वर्ष से उनकी धनराशि फंसी है तथा बिल्डर अभी तक आवंटन नहीं दे रहा है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि चार टॉवर में विद्युत कनेक्शन के लिए बिल्डरर की बिजली विभाग से बात हो गई है। 15 जनवरी तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद साइट पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस पर आवंटियों ने कहा कि बिल्डर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.