मेरठ, अक्टूबर 8 -- तालिब की मौत के पीछे बीमारी या कोई आपराधिक वजह थी, इसका राज अब कब्र से शव बाहर आने के बाद खुलेगा। हत्या के आरोपों की जांच में जुटी लोहियानगर पुलिस को मुजफ्फरनगर के डीएम से तालिब का शव कब्र से निकालने की अनुमति मिल गई है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि गुरुवार को एसडीएम बुढ़ाना की मौजूदगी में रसूलपुर दभेड़ी गांव में कब्र खोदकर शव निकाला जाएगा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जाएगा। फतेहउल्लापुर की कच्ची जाकिर कालोनी निवासी अकरम ने शनिवार को लोहियानगर थाने में अपने चचेरे भाई तालिब की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने तालिब की पत्नी इलमा और ब्यूटी स्टूडियो संचालक अमन पर हत्या का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...