बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। चालक आयोग व वाहन चालक बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सोमवार को हाईवे जाम करने पर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए चालकों के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी डीएम से मिलने जा रहे थे। चालकों द्वारा बवाल की आशंका को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। चालकों को आक्रोशित देख एसडीएम नवाबगंज पहुंचे और ज्ञापन लेकर उनकी बात डीएम तक पहुंचाने व वार्ता कराने के लिए समय मिलने का आश्वासन दिया। वाहन चालक कल्याण समिति (सम्पूर्ण भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर मौर्य की अगुवाई में भारी संख्या में ट्रक चालक मंगलवार को डीएम कार्यालय के लिए रवाना हुए। प्रेम शंकर मौर्य ने बताया कि कलेक्ट्रेट गेट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.