डीएम से बसों के दो करोड़ 82 लाख के बकाया भुगतान की मांग
देहरादून, जून 16 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गत 7 मार्च और 14 अप्रैल को आयोजित राजकीय कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराई गई बसों की लंबित देय धनराशि दो करोड़ 82 लाख रुपये का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उत्तराखंड परिवहन निगम वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। धनाभाव के कारण कर्मचारियों को अप्रैल और मई का वेतन तक नहीं मिल पाया है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों और दैनिक परिचालन व्ययों के भुगतान में भारी कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- डीएम से बसों के दो करोड़ 82 लाख के बकाया भुगतान की मांग बताया कि मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.