हरिद्वार, फरवरी 10 -- उभरती खेल प्रतिभाओं के साथ कथित पक्षपात का मामला सामने आया है। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान पाने वाली हरिद्वार ग्रामीण टीम के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन से बाहर किए जाने पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों में रोष है। मंगलवार को इस बाबत जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई। अनमोल पाठक, मानस पाल, रुद्राक्ष पाल, मयंक पटेल और अभिषेक पाल ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण टीम न केवल जिला प्रतियोगिता की विजेता रही है, बल्कि इससे पहले भी दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खिलाड़ी देहरादून और हाल ही में गोपेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबलों में चयनित होकर खेल चुके हैं। गोपेश्वर में जीत के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.