फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। जनसुनवाई में पहुंची एक महिला की फरियाद पर डीएम निधि गुप्ता वत्स की तत्परता और सख्त रुख का असर देखने को मिला। राजस्व टीम से जांच कराने के बाद जमीन पर अवैध कब्जा, फसल नष्ट करने और रास्ता अवरुद्ध करने के आरोपों में गाजीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम की इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद जगी है और अवैध कब्जाधारियों को कड़ा संदेश भी गया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सांखा गांव निवासी निशा देवी पत्नी प्रमोद ने जनसुनवाई में डीएम के समक्ष शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि सहखातेदार चंद्रपाल पुत्र स्व. रामपाल ने अपने हिस्से से अधिक भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। चंद्रपाल ने बीते 20 दिसंबर 25 को जेसीबी चलवाकर उनकी खड़ी लाही की फसल नष्ट करा दी थी। इतना ही नहीं, उनके हिस्से में बनी सास और स...