गोपालगंज, सितम्बर 11 -- -बनतैल गांव निवासी बच्ची देवी के पति की 7 सितंबर को दुबई में हो गई थी मौत -वहां एक निजी कंपनी में करते थे काम, सूचना के बाद परिवार में मचा है कोहराम कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बनतैल गांव की रहने वाली बच्ची देवी ने दुबई में अपने पति की मौत के बाद जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने डीएम को आवेदन देकर शव को भारत लाने की अपील की है। बच्ची देवी ने बताया कि उनके पति सत्य प्रकाश मुनि उर्फ सत्य प्रकाश बहार मुनि पासवान दुबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते 7 सितंबर को दुबई के रोशन खेमा सोनपुर इलाके में उनकी मौत हो गई। इस हृदय विदारक सूचना की जानकारी बच्ची देवी को कंपनी के एक साथी कर्मचारी ने दी। पति की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.