हाजीपुर, अप्रैल 15 -- हाजीपुर। नि.सं. बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन बुधवार को अपनी 7 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली पंचायत सचिवों ने शहर के एक रिसोर्ट के सभागार में बैठक की। संघ की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पंचायत सचिवों का निलंबन वापस लेने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार एवं महामंत्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि वैशाली जिला में कार्यरत तीन पंचायत सचिवों को के विरुद्ध संबंधित अंचल अधिकारियों के द्वारा डीएम भ्रामक रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि भ्रामक रिपोर्ट के आधाार पर निलंबित कराया गया है,जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। अध्यक्ष ने कहा कि यह निलंबन केवल तीन कर्मियों का नहीं, बल्कि पूरे राज्य के पंचायत सचिवों के आत्मसम्मान पर आघात है। निलंबन की यह आग पूरे बिहार ...