गया, मार्च 7 -- गया समाहरणालय में शनिवार को बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-7 नेवतापुर महादलित टोला के कई लोगों ने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को बताया कि वे तीन-चार पीढ़ियों से जिस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उस पर हाल ही में बोधगया अंचल कार्यालय से बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कारवाई करने को कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नेवतापुर महादलित टोला में 106 परिवार वर्षों से बसे हुए हैं। जिनमें से फिलहाल नौ परिवारों को सरकारी जमीन पर बने घर हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश परिवार भूमिहीन हैं और उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक जमीन नहीं है। ऐसे में प्रशासन से मानवीय आधार पर समाधान की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.