सहरसा, अप्रैल 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निजी जमीन होने के बावजूद दूसरे रैयत के नाम बासगीत पर्चा जारी कर दखल दिलाने के आदेश से मूल रैयतों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित रैयत महुआ बाजार निवासी राधेश्याम दास, रितेश साह और राधेश्याम मंडल ने सहरसा डीएम को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार महुआ बाजार निवासी रामपुकार दास के नाम खाता संख्या 239, खेसरा संख्या 984, रकबा 2 डिसमिल जमीन का पर्चा जारी किया गया है। जबकि वे पहले से ही खेसरा 992, खाता 181 की 4 डिसमिल जमीन पर पक्का मकान बनाकर वर्षों से रह रहे हैं।आवेदकों का कहना है कि वर्ष 2015-16 में भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर सहरसा न्यायालय ने पर्चाधारी को सिविल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.