शामली, फरवरी 16 -- कांधला के लोहरीपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि आरोप है कि 15 फरवरी की रात करीब 8 बजे एक महिला व सुपरवाइजर स्कूल से फार्म निकालकर पास के ईख के खेत की ओर जाते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और फार्म सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस के माध्यम से उन्हें थाना कांधला पहुंचाया गया।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डीएम ने एडीएम सत्येन्द्र सिंह को मामले में जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर केसर, कुरबान, अनवर, जमील प्रधान, हाजी नाहिद, जुल्फान, शकील, शादाब, इमरान, फुरकान, फरान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.