अंबेडकर नगर, अप्रैल 8 -- अम्बेडकरनगर। प्रीपेड कनेक्शन में होने वाली दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बगैर सूचना के उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस हो जाने पर उनके घरों की आपूर्ति काट दिए जाने के मामले में मंगलवार को अधिवक्ता बाल मुकुन्द धुरिया ने डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री द्वारा बयान दिया जा रहा है कि किसी उपभोक्ता के यहां जबरन प्रीपेड मीटर न लगाया जाए। कहा कि स्मार्ट मीटर जिनके घरों पर लगा उनके यहां मनमाने तरीके से बिल आ रहा है जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पोस्टपेड मीटर के इच्छुक उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में प्रचलित पुराना मीटर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.