बलिया, फरवरी 25 -- भरौली। सोहांव ब्लॉक के बेल्सीपाह के नौबरार मौजा में सफेद बालू के खनन एवं गोविन्दपुर खास मौजे में भण्डारण को अवैध बताते हुए गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणि राय ने जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत किया है। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया है कि नौबरार मौजा के गाटा संख्या तीन में करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर सफेद बालू खनन के लिए पट्टा आवंटन हुआ है, लेकिन वहां न कोई सीमांकन है और न ही कोई चिन्हांकन किया गया है। जिस व्यक्ति को खनन का आवंटन हुआ है उसी व्यक्ति के परिवार के लोग सफेद बालू का भंडारण भी करते हैं जो नियम विरुद्ध है। खनन श्रोत से भंडारण स्थल की दूरी पांच किमी से कम है यह भी नियम विरुद्ध है। उन्होंने डीएम से स्थलीय निरीक्षण की मांग की तथा आरोप लगाया कि मामले की जानकारी से खनन अधिकारी भी अवगत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.