डीएम-सीडीओ सहित 97 अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई एनसीडी स्क्रीनिंग
महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान एवं नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को कलक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में विशेष एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित कुल 97 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कलक्ट्रेट और विकास भवन में आयोजित स्क्रीनिंग में 14 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 11 व्यक्तियों में मधुमेह (शुगर) के लक्षण पाए गए, जिन्हें नियमित उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य गैर संचारी रोग प्रारंभिक अवस्था में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित होते हैं। यह भी पढ़ें- जांच कराने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.