महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने फरेंदा विकास खंड के मधुकर महदेवा स्थित बृहद गौशाला का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गौवंश की देखभाल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने गौवंश को गुड़-चना, केला व हरा चारा खिलाया व नाद की अधिक गहराई को कम कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण में बताया गया कि गौशाला में कुल 106 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 20 गाय व 86 बछड़े शामिल हैं। जिलाधिकारी ने पशुओं के रखरखाव, भोजन व पेयजल की व्यवस्था की समीक्षा की। मौके पर पशुओं के लिए भूसा व अन्य पशु आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया तथा नियमित रूप से चारा-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। गौशाला परिसर में पशुओं के लिए चार बड़े शेड बाड़े बनाए गए हैं, जिनमें करीब 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.