कानपुर, मार्च 1 -- रसूलाबाद,संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में तहसील के सामने संचालित केंद्र पर धान के साथ ही ज्वार खरीद में भी खेल किया गया है। क्षेत्र में एक दाना ज्वार पैदा न होने के बाद भी साढ़े बारह सौ कुंतल की खरीद हो गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है तहसील से कागजों का सत्यापन भी कर दिया है। रसूलाबाद तहसील के सामने विपणन केंद्र का खरीद केंद्र संचालित किया जा रहा है। धान, बाजरा और ज्वार की खरीद में किसानों से ज्यादा बिचौलियों को फायदा पहुंचाया गया है। तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में ज्वार की पैदावार नहीं होती है लेकिन केंद्र पर 1250 कुंतल खरीद 26 से 31 दिसम्बर के बीच कर ली गई है। किसान दीपक गुप्ता के नाम से 50 कुंतल,विनय शुक्ला से 70 कुंतल, रणधीर सिंह से 80 कुंतल, राजेश कुमार से 80 व अंकित गुप्ता सभी निवासी कानपुर देहात से सौ कुंतल ज्वार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.