मुंगेर, अप्रैल 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अभी प्रचंड गर्मी नहीं आई है, लेकिन लौहनगरी जमालपुर में अभी से पानी के हाहाकार मचा है। जबकि बिहार व केंद्र सरकार ने जमालपुर जलापूर्ति योजना में करीब 150 करोड़ खर्च कर चुकी है। यहां 36 वार्डों के 11 वार्ड में पानी नहीं है। जहां पाइप कनेक्शन है वहां जलापूर्ति नियमित नहीं है। इधर, मंगलवार को नगर परिषद जमालपुर के वार्ड 23 और 26 स्थित जनता मोड़ के महादलित टोला में जल संकट गहरा गया है। डोमासी और राउत टोला के सैकड़ों परिवार अब तक नल-जल योजना से वंचित हैं, जिससे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है।बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष बाल्टी, गैलन लेकर सड़कों पर उतर आए और जनता मोड़ से दास टोला तक जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने "डीएम साहब पानी दो", "हर घर नल-जल कनेक्शन दो" और "नगर परिषद मुर्दाबाद, बुडको मुर्दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.