अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता निकासरहित नाली से निकल रहे गंदा पानी से परेशान शहर के हनुमंत नगर वार्ड 15 स्थित पीएचईडी मोहल्ले के लोग शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार पहुंचे। यहां परेशान मोहल्ले के लोगों ने डीएम को अपनी पीड़ा बताई। इस मौके पर डीएम को आवेदन देकर समस्या निदान की गुहार लगायी। लोगों ने कहा कि डीएम विनोद दूहन ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। रवि कांत, किरण देवी, विनोद कुमार, निशांत झा आदि ने बताया कि सड़क से निकल रही सेप्टिक टंकी व बाथरूम के गंदा पानी से हमलोग परेशान हैं। शुक्रवार को भी नाली का गंदा पानी सड़क पर फैलने से स्थिति और विकराल हो गयी। इस पानी के दुर्गन्ध से मोहल्लेवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। स्थिति इस कदर भयानक है कि यहां कभी भी महामारी फैल सकती है। बताया कि इससे पहले भी वे लोग नगर परिषद के चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.