देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। डीएम सविन बंसल ने सोमवार को दून के कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी का सघन भ्रमण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम बंसल ने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित निर्माणाधीन ब्लड बैंक की स्थिति भी परखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लड बैंक के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि मरीजों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. मनु जैन से अस्पताल के संचालन, मरीजों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों और अन्य आवश्यक जरूरतों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.