मऊ, मई 22 -- मऊ। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन सख्ती से सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश दिए है। उनके संज्ञान में आया कि भीषण गर्मी के बावजूद भी कुछ विद्यालयों अब तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सभी शैक्षिक बोर्डों के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में दिनांक 23 मई यानी आज से ग्रीष्मावकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदेशों का अनुपालन प्रत्येक विद्यालय द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। यह भी पढ़ें- 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित यदि कोई विद्यालय निर्धारित निर्देशो...