डीएम संग वार्ता बेनतीजा, जीनस कंपनी कर्मियों का आंदोलन जारी
हरिद्वार, मई 13 -- बहादराबाद, संवाददाता। सिडकुल स्थित जीनस कंपनी में वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद जिला अधिकारी की मध्यस्थता के बाद भी नहीं सुलझ पाया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन की मांग पर अड़े रहते हुए गुरुवार से फिर कंपनी गेट पर धरना देने का ऐलान कर दिया। बुधवार सुबह कर्मचारी कंपनी गेट पर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्यूनतम 20 हजार रुपये वेतन देने की मांग उठाई। सूचना पर श्रम विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग से पीछे नहीं हटे। यह भी पढ़ें- असाही ऑटो ग्लास फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों का धरना कर्मचारी सहायक श्रम आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.