लखनऊ, जुलाई 2 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के सकुशल संचालन को जिलाधिकारी विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत नबीउल्लाह रोड स्थित राजकीय बालिक इंटर कॉलेज (छोटी जुबली) से हुई, जहां अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, बायोमैट्रिक एवं पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम व्...