कुशीनगर, मार्च 6 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।जनपदवासियों की होली सकुशल संपन्न कराने के बाद गुरुवार को जिले के पुलिसकर्मियों डीएम व एसपी के साथ होली खेली। एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल उड़ाए और गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकमानाएं दीं। पुलिसकर्मियों के साथ डीएम व एसपी ने भी रंगों के त्योहार का जमकर लुत्फ उठाया।परंपरा के अनुसार होली के दिन पुलिस व प्रशासनिक अफसर लोगों की होली की संपन्न कराने में व्यस्त रहते हैं। अगले दिन पुलिस लाइन में पुलिस की होली खेली जाती है। गुरुवार को इसी क्रम में पुलिस लाइन में रंगोत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार खुद उपस्थित थे। दोनों अफसरों ने पहले खुद एक दूसरे को रंग लगाए फिर सभी अन्य अधिकारियों व जवानों को रंग गुलाल लगाए गए। पुलिसकर्मियों ने अफसरों को भी रंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.