मोतिहारी, अक्टूबर 14 -- चकिया। विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष व परिसर का निरीक्षण किया। वहीं मौजूद एसडीएम निर्वाची पदाधिकारी शिवानी शुभम पिपरा 17 व डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी प्रकाश कुमार रजक कल्याणपुर 16 से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। साथ ही डीएम व एसपी ने फ्री एंड फेयर माहौल में नामांकन कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उनके काफिले के साथ अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.