कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने रंगों के पावन पर्व होली की जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, आत्मीयता, उत्साह और एकता की भावना को और सशक्त बनाता है। यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है। डीएम ने कहा कि होली हमें द्वेष, भेदभाव और नकारात्मक प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अपील की कि त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाएं । किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.