आगरा, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। डीएम प्रणय सिंह व एसपी अंकिता शर्मा ने रविवार की शाम शहर के बाजारों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया। डीएम व एसपी ने शहर के सोरों गेट से पैदल मार्च की शुरूआत की। सोरों गेट, बिलराम गेट, नदरई गेट व शहर में हाईवे पर स्थित मिश्रित आबादी क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। शहर व कस्बों के होटल व रेस्टोरेंट पर लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान एएसपी सुशील कुमार, एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.