कुशीनगर, दिसम्बर 31 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार ने मंगलवार को एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एयरोड्रम कमेटी के अधिकारियों के साथ कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन सुविधाओं, पर्यावरण संरक्षण उपायों, सीमा सुरक्षा तथा अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों एवं एयरपोर्ट प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उड़ान सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों ऊचे टावर, पेड़-पौधों आदि को शीघ्र चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने, पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्रभावी रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.