बांदा, जुलाई 6 -- बांदा। जनपद में नौ जुलाई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने सोमवार को देर शाम कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां समय से कराएं। सभी व्यवस्थाओं में प्रोटोकॉल का पूर्णतया अनुपालन कराया जाए। यह भी पढ़ें- Banda News: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा यह भी पढ़ें- Banda News: संपूर्ण समाधान दिवस आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...