मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति के संस्थापक सचिव व अधिवक्ता अरुण कुमार शुक्ला ने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने ईमेल के जरिए डीएम, बुडको के एमडी, नगर आयुक्त व अन्य संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें करोड़ों की लागत के बावजूद बस टर्मिनल का घटिया निर्माण, नल जल योजना में घटिया पाइप से जगह-जगह लीकेज, कागजों पर तालाबों का सौंदर्यीकरण, मानक विहीन मरीन ड्राइव का निर्माण, अस्थायी चलंत शौचालय खरीद में घोटाला, बिना टेंडर गोलंबर का सौंदर्यीकरण, रौतनिया डंपिंग सेंटर में करोड़ों की मशीनें बेकार होने व अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: मनरेगा में ग...