देहरादून, अप्रैल 7 -- डीएम देहरादून की ओर से वकील प्रेमचंद्र शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति का मामला गहराता जा रहा है। बार एसोसिएशन देहरादून की मंगलवार को विधि भवन में हुई विशेष बैठक के बाद वकीलों ने मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता होने तक सभी न्यायालयों-रजिस्ट्री कार्यालय की पूर्ण हड़ताल की घोषणा कर दी है। बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट के अनुसार बार कार्यालय में मामले में अहम बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों, बार काउंसिल के सदस्यों और वर्तमान कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया। बैठक में अधिवक्ता शर्मा के खिलाफ डीएम की संस्तुति पर आगे की रणनीति पर मंथन हुआ और सर्वसम्मति से पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बार अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने बताया कि अब वकीलों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.