बुलंदशहर, मई 14 -- नगर पालिका क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। पालिका की टीम ने सैनेट्री इंस्पेक्टर वर्षा के नेतृत्व में डीएम रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बताते चलें कि अतिक्रमण के चलते नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...