चम्पावत, मार्च 3 -- चम्पावत जिला मुख्यालय में होली पर्व के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के पत्रकारों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए काली कुमाऊं की प्रसिद्ध पारंपरिक होली का आनंद लिया। पूरा परिसर रंग, उमंग, आत्मीयता और लोक-संस्कृति की मधुर स्वरलहरियों से सराबोर हो उठा। समारोह के दौरान जहां पत्रकारों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं डीएम मनीष कुमार ने पत्रकारों के साथ खड़ी होली का गायन किया। डीएम ने सभी पत्रकारों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा स्वयं भी होली गायन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, विश्वास, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा क...