डीएम भटंगाई ने पुस्तक का किया विमोचन
पिथौरागढ़, जून 25 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी कार्यालय में भारत में अंग्रेजी सामाज्य और स्वतंत्रता संग्राम पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन हुआ। गुरुवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई ने पुस्तक का विमोचन किया। कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए शिक्षाप्रद व प्रेरक हैं। इसमें क्रान्तिकारियों के बारे में संक्षेप में अच्छी जानकारी दी गई है। उन्होंने कच्चाहारी बाबा के इस प्रयास की सराहना की। स्वामी गुरुकुलानन्द ने कहा हम वीर शहीदों को भूलते जा रहे हैं, जिसको लेकर यह पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक में संपादक तारा सिंह ने रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी दी है। इस मौके पर महेश चन्द मखौलिया, नीरज चन्द्र जोशी, जय प्रकाश देवलाल, गंगा सिंह डांगी, डॉ. आशा जोशी, रुचिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम भटंगाई ने पुस्तक का किया विमोचन
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.