मैनपुरी, फरवरी 25 -- डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तहसील भोगांव के ग्राम मंछना में स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण के समय जब डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी, तो क्षेत्रीय लेखपाल संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश एसडीएम भोगांव को दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए लेखपालों को विशेष लक्ष्य दिए गए हैं। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि जनपद में इस कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है, जिसके कारण मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिला निरंतर डी-श्रेणी में बना हुआ है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.