फतेहपुर, जुलाई 7 -- फतेहपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जब हम स्कूल चलो अभियान की बात करते हैं, तब हमें अपने स्कूल की याद आती है कि किस तरह पढ़ाई करते थे और आगे बढ़े हैं। आज परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के माध्यम से सभी संसाधनों से लैस हैं। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य का निर्माण करें तभी देश विकसित होगा। शिक्षक बच्चों को सिर्फ ज्ञान ही नहीं बल्कि गुण, संस्कार, अनुशासन देकर के भविष्य को सुरक्षित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। यह बातें मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्रेक्षागृह में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे, यहीं स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य का निर्माण कर...