सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह का विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के रूप में स्थानान्तरण होने पर बुधवार को भावभीनी विदाई दी गयी। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने उनके द्वारा जनपद में किये गये सराहनीय कार्यो के सम्बन्ध में अपने विचार रखा। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम न्यायिक रमेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, सीमएओ डॉ पंकज कुमार राय, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी, एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, डीडीओ हेमन्त कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...