गंगापार, फरवरी 16 -- जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा दोपहर ढाई बजे के लगभग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा पहुंचे तो हड़कंप मच गया। वह सबसे पहले पुरुष वार्ड में पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्त-व्यस्त मिला, वार्ड में साफ-सफाई नहीं थी, वहां मौजूद एक नौसिखिया मरीज को इंजेक्शन लगा रहा था। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक डॉ शमीम से जानकारी ली तो पता चला कि मरीज को इंजेक्शन लगाने वाले फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण लेने वाला सत्यम है। वार्ड ब्वाय जितेन्द्र कुमार के अवकाश पर होने की दशा में उसे ड्यूटी पर लगाया गया था। वार्ड का निरीक्षण करने के बाद जब डीएम दवा स्टोर पहुंचे तो वहां का सारा काम अस्त-व्यस्त था, इस मामले को भी उन्होंने गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से बात करने को कहा। सीएचसी का निरीक्षण कर जब डीएम प्रागंण में पहुंचे तो अधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.