फिरोजाबाद, जून 15 -- सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तो बुजुर्गों के दर्द को भी समझा। बुजुर्गों से बातचीत के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बुजुर्गों को सहानुभूति नहीं, समानुभूति और ममता की जरूरत है। डीएम ने कहा कि आगामी योग दिवस स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर केंद्र होगा। जिलाधिकारी ने बन्ना रोड टूंडला स्थित आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। यहां पर अंतिम पायदान पर खड़े बुजुर्ग अपने अतीत पर मंथन करने के लिए मजबूर हैं कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन खपा दिया, आज उन्हीं बच्चों ने उन्हें अकेला और बेसहारा छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा समाज की जिम्मेदारी आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आंखों में तैर रहे मौन सवाल जीवन में अकेलापन क्यों... को अधिकारियो...