लखीमपुरखीरी, मई 9 -- खीरी के‌ नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को अचानक तहसील पलिया पहुंचे और तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर में घूम कर सभी पटलों के अभिलेखों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को अचानक पलिया तहसील पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह नें तहसील का निरीक्षण किया। डीएम के तहसील पहुँचने पर अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने तहसीलदार कोर्ट में आवश्यक अभिलेखों की जांच की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को भी राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण एवं अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। डीएम नें लेखपाल सभागार, तहसील सभागार व एसडीएम कोर्ट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पलिय...