अररिया, मार्च 10 -- जमुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन तत्पर दिखने लगा है। डीएम श्री नवीन इस बाबत लछुआड़ और कुंड घाट जलाशय योजना का निरीक्षण किया और पदस्थों को वांछित निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को सफल बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेलीपैड से लेकर मुख्य मंच की रूपरेखा और सुरक्षा घेरा की जानकारी ली। आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था , स्टॉल का अधिष्ठापन , बैरिकेडिंग की संरचना का अवलोकन किया। संबंधित अभियंता और ओहदेदारों को निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य को पूरा किए जाने का निर्देश दिया। आयोजन स्थल पर पेयजल , मोबाइल शौचालय , समुचित रौशनी , पार्किंग आदि का भी पुख्ता प्रबंध किए जाने की बात कही। डीएम ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर नामित स्थल पर...