डीएम पब्लिक स्कूल शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम
धनबाद, अगस्त 30 -- डीएम पब्लिक स्कूल पुटकी में शनिवार को सीओई, पटना द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के 60 शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जैकोब थॉमस ने व मंच संचालन नंदन सिन्हा ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों एवं नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- डीपीएस के शिक्षकों ने एआई का प्रशिक्षण लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.