डीएम पब्लिक स्कूल में पदभार ग्रहण समारोह
धनबाद, जून 28 -- पुटकी परसिया स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में शनिवार को चौथे पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकुब तथा विशिष्ट अतिथि पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन एवं मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी और स्कूल के निदेशक मनोज कुमार महतो उपस्थित रहे। विद्यालय के गंगा, यमुना, सरस्वती एवं गोदावरी हाउस के छात्र प्रतिनिधियों को पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.