मेरठ, जनवरी 8 -- परीक्षितगढ़। दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 10 मीटर एयर पिस्टल में नगर के डीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया। स्कूल में उक्त छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके भविष्य की उज्ज्वल कामना की। दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक हुई प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल में डीएम पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांश मलिक ने 600 में से 553 अंक, नव्या यादव ने 537, वसुंधरा गोदारा ने 517 अंक प्राप्त कर नेशनल क्वालिफाई कर अपने स्कूल के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, कोच आभाष चौधरी के नेतृत्व में छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इ...