हापुड़, मार्च 8 -- विद्यालय के चेयरमैन जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि इंस्पायर मानक स्कीम कक्षा 9 के छात्र प्रीत चौधरी पुत्र अंशु कुमार का प्रोजेक्ट पेडेस्टल फैन विद सेंसर का चयन हुआ है। कक्षा 9 के छात्र दक्ष चौधरी पुत्र अजीत सिंह के बैक बेंच विद ईज नामक प्रोजेक्ट सेलेक्ट हुआ है। कक्षा 9 के छात्र वीर शिवाल पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह का स्मार्ट चोक अलर्ट कलर कैमरा और कक्षा 9 के ही छात्र हिमांशु पुत्र नीरज का हिडन सेफ्टी सिस्टम फॉर पेट एनिमल प्रोजेक्ट अगले स्तर के लिए चयनित किया है। विद्यालय स्तर पर चयनित उक्त बच्चों को भारत सरकार के द्वारा 10 हजार की सहायता राशि डायरेक्ट बच्चों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। यह बच्चे अपने प्रोजेक्ट को और अच्छी तरह से तैयार करके जिला स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। बच्चों के इंस्पायर मानक अवार्ड में चयनित होने पर विद्याल...